लाइव हिंदी खबर :- महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम आज सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेगी। यह सम्मान समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार टीम सुबह करीब 10:15 बजे राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होगी, जबकि 12 बजे सम्मान समारोह शुरू होगा। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगी और उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई देंगी।

इस मुलाकात में टीम के सभी सदस्य, कोच अमोल मजूमदार और बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मनहास भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति मुर्मू खिलाड़ियों से उनके अनुभव साझा करने और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा करेंगी। भारतीय महिला टीम ने हाल ही में वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता था।
यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है। देशभर में खिलाड़ियों के स्वागत और सम्मान का सिलसिला जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद यह टीम अब देश की सर्वोच्च संवैधानिक पदाधिकारी से मिलने जा रही है, जिससे खिलाड़ियों में खासा उत्साह है।
You may also like

नितिन नबीन ने लखीसराय में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के काफिले पर हुए हमले की निंदा की

फैसला ऑन द स्पॉट... कौन हैं डीएम मनीष कुमार वर्मा, जनता दर्शन में अवैध कब्जे पर ताबड़तोड़ एक्शन

भारत ने चल दी शतरंज वाली चाल, पाकिस्तान की साजिश नाकाम; फड़फड़ा नहीं पाएगा बांग्लादेश

बनारस से है नाता... कौन हैं अदिति मिश्रा, जो ABVP को मात देकर बनीं JNU की नई प्रेसिडेंट

ट्रेन मेंˈ खुलेआम मादक अदाएं दिखाने लगी लड़कियां किया ऐसा डांस देखकर यात्रियों को भी आ गई शर्म﹒




