भारत का पड़ोसी देश अफगानिस्तान भूकंप के झटकों से थर्रा उठा है। रविवार-सोमवार की देर रात देश में एक के बाद एक भूकंप के लगातार झटकों ने लोगों को दहला कर रख दिया है। इस भूकंप के झटके दिल्ली एनसीआर तक महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, अफगानिस्तान में देर रात से लेकर सुबह तक के बीच 6.3 की तीव्रता से लेकर 5 की तीव्रता तक के कई भूकंप के झटके लगे हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के बसावुल से 36 किलोमीटर दूर था।
अफगानिस्तान में सोमवार तड़के आए 6.0 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। सरकारी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस आपदा में अब तक कम से कम 250 लोगों की मौत हो चुकी है और 400 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, यह भूकंप भारतीय समयानुसार रात 12:27 बजे दर्ज किया गया। इसका केंद्र अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में 160 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। झटके इतने तेज थे कि न केवल अफगानिस्तान, बल्कि पाकिस्तान और भारत के उत्तरी क्षेत्रों, खासकर दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए। घबराए लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।
प्राथमिक झटके के बाद लगातार कई आफ्टरशॉक्स भी आए, जिनकी तीव्रता 4.3 से 5.0 के बीच रही। इससे प्रभावित इलाकों में दहशत और तबाही और बढ़ गई।
अफगानिस्तान के जलालाबाद में तालिबानी सैनिकों और स्थानीय नागरिकों को मिलकर घायलों और मृतकों को एंबुलेंस तक ले जाते हुए देखा गया। अस्पतालों में बड़ी संख्या में घायलों का इलाज जारी है, जबकि मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
You may also like
विक्रम: दुनिया के बाज़ार में सेमीकंडक्टर की दौड़, भारत कितना मज़बूत
अपनी ही सरकार पर ABVP का हमला: योगी के मंत्री राजभर के खिलाफ मोर्चा खोलने की वजह
इस` उम्र में पिता बनना होता है सबसे ज्यादा फायदेमंद ज्यादा देर करने पर होती है ये समस्या
यमुना बाजार में कई घर डूबे, निगम बोध घाट में घुसा बाढ़ का पानी, दाह संस्कार बंद
GST 2.0 से क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा, शैम्पू से लेकर कूलर एसी तक, यहां जानें हर एक सामान का नाम