आम आदमी पार्टी (आप) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मंगलवार को अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची घोषित कर दी है। इस नई सूची में कुल 48 नाम शामिल हैं। इसमें प्रमुख उम्मीदवारों में राजेंद्र प्रसाद सिंह को लालगंज, प्रेम प्राप्त सिंह को छपरा, इंद्रजीत ज्योतिकर को हथुआ और आदित्य लाल को पूर्णिया से मैदान में उतारा गया है।दिल्ली-पंजाब में बदलाव के बाद,✊
— Aam Aadmi Party - Bihar (@AAPBihar) October 14, 2025
बिहार में भी AAP जिंदाबाद‼🧹
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी!📃
अबतक कुल 59 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गयी है।📢
AAP के सभी उम्मीदवारों को बधाई एवं सफलता की शुभकामनाएँ!✌💐… pic.twitter.com/g5hen87MHI
आप ने इससे पहले अपनी पहली सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। इन दोनों सूचियों को मिलाकर अब तक पार्टी ने कुल 59 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के चयन में क्षेत्रीय समीकरण और स्थानीय लोकप्रियता को प्रमुखता दी है।
वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इसमें कुल 71 नेताओं को टिकट दिया गया है। बीजेपी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर से और दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को लखीसराय से मैदान में उतारा है।
दोनों पार्टियों की इस घोषणा के बाद अब राजनीतिक रणभुमि में चुनावी मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट हो गई है। आगामी दिनों में उम्मीदवारों की पूरी सूची और उनकी रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित होने की संभावना है।
You may also like
ग्रेटर नोएडा में अवैध कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, दो लाख रुपए का जुर्माना
मध्य प्रदेश: क्राइम ब्रांच ने भोपाल के मछली परिवार के सदस्यों से की पूछताछ
करीना पांडे ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जनता से की खास अपील
छत्तीसग ढ़: कोंडागांव में 5 लाख की इनामी नक्सली गीता उर्फ कमली सलाम ने किया आत्मसमर्पण
'टेंशन ज्यादा, सैलरी कम, H-1B के लिए मेहनत बेकार', अमेरिका में काम करने वाले ने बताया- क्या हैं दिक्कतें