Top News
Next Story
Newszop

शादीशुदा महिला ने अपने से 5 साल छोटे प्रेमी पर लुटाया प्यार, उसने कर दिया वारदात को अंजाम….

Send Push

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक 30 साल के युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोट कर हत्या कर दी, उसका 35 साल की महिला से पिछले 7 सालों से अफेयर चल रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने एक ओयो होटल में महिला को मार डाला। घटना की जानकारी फैलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

5 साल छोटे युवक से प्यार

जानकारी के अनुसार यूपी के प्रयागराज जिले में 35 साल की एक शादीशुदा महिला का अपने से 5 साल छोटे करीब 30 साल के लड़के से अफेयर चल रहा था। दोनों के बीच पिछले 7 साल से संबंध थे, जिसके चलते महिला ने अपने पति और बच्चे को भी छोड़ दिया था, लेकिन उसे क्या पता था कि जिसके लिए वह अपना सब कुछ छोड़ रही है वही उसे जान से मार देगा।

हत्या के बाद किया शादीशुदा महिला ने अपने से 5 साल छोटे प्रेमी पर लुटाया प्यार, उसने कर दिया वारदात को अंजामसरेंडर

आरोपी विवेक ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी प्रेमिका सुमन की शादी करीब 15 साल पहले रामआसरे से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद से उसका महिला के साथ अफेयर चलने लगा। इसके बाद दोनों ने कई रातें एक साथ गुजारी, क्योंकि वे एक दूसरे के प्यार में पागल हो गए थे और उन्हें अपना अच्छा बुरा भी समझ नहीं आ रहा था। महिला जब से अपने पति और बच्चों को छोड़कर मायके आ गई थी, तब से तो उसे रोकने टोकने वाला भी कोई नहीं था। इस कारण अब वह प्रेमी के साथ बनाए गए संबंध के बदले कई डिमांड करने लगी थी। जिससे परेशान होकर युवक ने महिला को मौत के घाट उतार दिया।

Loving Newspoint? Download the app now