अलीगढ़। अलीगढ़ की सास-दामाद की लव स्टोरी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। बेटी की शादी से सिर्फ 9 दिन पहले दामाद के साथ भागने वाली सास घर से लाखों रुपये कैश और गहने भी लेकर गई है। अलीगढ़ पुलिस दोनों प्रेमी जोड़े को तलाशने में लगी हुई है। सास की उम्र 38 साल है जबकि दामाद 25 साल का। इस मामले में अब पीड़ित पति ने नया खुलासा किया है।
5 दिन तक रहकर आई थी महिलामहिला के पति जितेंद्र के मुताबिक 1 मार्च को उसकी पत्नी अपने होने वाले दामाद राहुल के घर गई थी। उसने घर पर सबको बताया कि राहुल बीमार है। घर वालों को लगा कि राहुल का हालचाल लेने जा रही है लेकिन हकीकत तो कुछ और ही थी। 5 दिन तक राहुल के साथ वह घर पर अकेली ही रही। 5 दिन बाद राहुल ने उसे गाँव छोड़ दिया और चला गया। किसी को तब महिला पर शक नहीं हुआ। अब जब दोनों भाग गए हैं तो सब हैरान हैं।
गाँव में बना मजाकमहिला के पति ने कहा कि गाँव में पूरे परिवार का मजाक बनकर रह गया है। मां की करतूत से बेटी को ऐसा सदमा लगा है कि वो बीमार पड़ गई। 6 महीने पहले शादी फिक्स हो गई थी। होने वाला दामाद अक्सर अपने ससुराल आता था। मेरी पत्नी के कमरे में जाकर घंटों रहता था। तब हमने शक नहीं किया। अब वो लाखों रूपये और जेवरात लेकर चली गई है। उसने मां होकर बेटी की जिंदगी ख़राब कर दी।
बेटी नहीं मां में इंट्रेस्टइस घटना को लेकर पीड़ित पति जितेंद्र कुमार का कहना है कि जिस लड़के से उसकी बेटी की शादी होनी थी, वह रिश्ता तय होने के बाद से ही होने वाली सास से ज्यादा बातें करने लगा था। जितेंद्र ने कहा कि मैं बेंगलुरु में नौकरी करता हूं। मैं अपनी बेटी की शादी के लिए 3 महीने बाद घर आया तो देखा कि मेरी पत्नी अपने होने वाले दामाद से खूब बातें करती थी। दोनों कई घंटों तक फ़ोन पर बाते करते रहते थे।
You may also like
हिसार से अयोध्या के बीच हवाई सेवा शुरू, यात्री बोले- आज का दिन ऐतिहासिक
तेहरान और वाशिंगटन के बीच दूसरे दौर की परमाणु वार्ता की मेजबानी करेगा मस्कट, ईरान ने की पुष्टि
विनोद कांबली की मदद को आगे आए सुनील गावस्कर, हर महीने मिलेगी आर्थिक सहायता
इसकी एक चुटकी पानी मे मिलाकर पीने से 84 खनिज तत्वों की कमी दूर होगी•
आज तक कोई नहीं सुलझा पाया इस पत्थर का रहस्य जो दूध को बना देता है दही•