रिश्ते नाते का ताना बाना बड़ा अजीब होता है। कई बार लोग दुनिया के बनाए नियमों को तोड़ देते हैं। नए प्रयोग करते हैं। नतिजन हमे बड़ी अजीब खबरें सुनने को मिलती है। कभी कोई भाई-बहन आपस में शादी कर लेते है तो कभी कोई मां अपने सौतेले बेटे संग रिश्ता जोड़ लेती है। अब इसी कड़ी में एक दिमाग घुमा देने वाला मामला भी शामिल हो गया है। यहां एक मां अपने ही बेटे की बच्ची की मम्मी बन गई। मतलब बेबी उसकी बेटी भी है और पोती भी। महिला मां और दादी दोनों कहलाएगी।
अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी महिलायह अनोखा मामला अमेरिका के ऊटा प्रांत में देखने को मिला है। यहां नैंसी हॉक (Nancy Hauck) नाम की महिला ने अपने बेटे की बेटी को जन्म दिया। अब इसके पहले आप मां बेटे के पवित्र रिश्ते को गलत नज़रों से देखें, बता दें कि दोनों के बीच कुछ भी गलत नहीं हुआ। नैंसी सरोगेसी के माध्यम से अपने बेटे और बहू के बच्ची की मां बनी। लेकन उसने ऐसा क्यों किया? चलिए जानते हैं।
नैंसी की बहू कैम्ब्रिया साल 2021 में जुड़वां बच्चों की मां बनी थी। लेकिन इस डिलीवरी में उन्हें मेडिकल इशू आए। वह हिस्टेरेक्टॉमी हो गई। मतलब उनका गर्भाशय निकालना पड़ा। दो बच्चों के बाद कपल तीसरा बच्चा प्लान कर रहा था। लेकिन कैम्ब्रिया के लिए दोबारा गर्भवती होना संभव नहीं था। ऐसे में उसकी सास नैंसी ने सरोगेसी से उनका बच्चा पैदा करने की इच्छा जाहीर की। हालांकि वह 56 साल की थी और इस उम्र में उनका गर्भवती होना मुश्किल था।
सरोगेसी का लिया सहाराजब नैंसी डॉक्टर के पास गई तो वह सरोगेसी के लिए फिट पाई गई। फिर डॉक्टर ने उनके बेटे बहू के स्पर्म और एग से बना भ्रूण नैंसी के गर्भाशय में स्थानांतरित कर दिया। फिर 6 दिन के अंदर ही नैंसी की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। फिर 9 महीने बाद उन्होंने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया। इससे उनका 32 साल का बेटा जेफ और 30 साल की बहू कैम्ब्रिया बड़े खुश हुए।
नैंसी के पति जेसन बताते हैं कि मेरी बीवी की उम्र अधिक होने की वजह से हमे डर था कि बच्चा सही सलामत पैदा होगा या नहीं, लेकिन सब कुछ सही रहा। मां और बच्ची दोनों सेहतमंद हैं। बताते चलें कि नैंसी के पहले से 5 बच्चे हैं। इस बार वह बेटे बहू के बेबी की मां बनी हैं। परिवार ने बताया कि उनके लिए यह अनुभव पहले की प्रेग्नेंसी से काफी अलग रहा।
वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या आप पाने किसी रिश्तेदार के लिए सरोगेट मदर बन सकती हैं?
You may also like
Far Cry 4 Gets Free 60 FPS Upgrade on PS5, Xbox Series S/X Ahead of Xbox Game Pass Debut
Winter Vacation: इन स्कूलों में बढ़ाई गईं सर्दियों की छुट्टियां, जान लें अब किस दिन बच्चों को जाना होगा स्कूल 〥
आलीराजपुर में शादी में आईं दो युवतियों को मारी गोली
अक्षय तृतीया 2025: क्या सोने की ऊंची कीमतें बिक्री की भावना को प्रभावित करेंगी? विशेषज्ञ ने यह कहा
केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ ट्रेलर – सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, सूरज पंचोली ऐतिहासिक गाथा में चमके, देखें