3 महिलाओं को न्यूड करके घुमाने का मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक शादीशुदा महिला को घर से भगाकर ले गया। इसके बाद गाँव के लोग भड़क गए और उसकी मां और चाची को निर्वस्त्र कर घुमा दिया।तीनों के साथ बुरी तरह से मारपीट भी की गई है।
गाँव के दलित परिवार की लड़की की शादी हुई थी। लड़की अपने ससुराल से गायब हो गई। छानबीन करते हुए पुलिस उसके मायके पहुंची। मायके वालों ने पास के ही रहने वाले एक मुस्लिम युवक पर लड़की को बहलफुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया।
बड़ी संख्या में लोग युवक के घर पहुंचे। कोई मर्द घर में नहीं था तो महिलाओं ने घर से बाहर निकलने से मना कर दिया। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया है कि इसके बाद वो लोग युवक की 60 साल की मां और उसकी 40-40 साल की दो चाचियों को घसीटते हुए बाहर लेकर आये। तीनों को नग्न करके पूरे गाँव में घुमाया।
इस दौरान उसे पीटा भी और घर के बाहर रखे हुए कपड़ों में आग लगा दी। इस दौरान सिपाही भी मौजूद थे। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्होंने उनका नग्न वीडियो भी बनाया है। हालांकि पुलिस ने इस घटना से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि महिलाएं झूठ बोल रही है।
You may also like
Ahmedabad Plane Crash: फ्यूल स्विच पर US की चेतावनी क्यों की गई नजरअंदाज, 2018 में किया था अलर्ट
ममता बनर्जी बंगाल को 'मिनी पाकिस्तान' बनाने पर तुली हैं : अजय आलोक
देवभूमि आ रहे सभी शिवभक्तों को शुभकामनाएं, कांवड़ यात्रा आध्यात्मिक ही नहीं अनुशासन का भी प्रतीक: सीएम धामी
ऑस्ट्रेलियाई हवाई अड्डे पर 32 किलोग्राम ड्रग्स के साथ दो फ्रांसीसी महिलाएं गिरफ्तार
महिलाओं की हर छुपी तकलीफ का इलाज इन 5 देसी दानों में है छिपा लेकिन सही तरीका जानना ज़रूरी हैˈ