3 महिलाओं को न्यूड करके घुमाने का मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक शादीशुदा महिला को घर से भगाकर ले गया। इसके बाद गाँव के लोग भड़क गए और उसकी मां और चाची को निर्वस्त्र कर घुमा दिया।तीनों के साथ बुरी तरह से मारपीट भी की गई है।
गाँव के दलित परिवार की लड़की की शादी हुई थी। लड़की अपने ससुराल से गायब हो गई। छानबीन करते हुए पुलिस उसके मायके पहुंची। मायके वालों ने पास के ही रहने वाले एक मुस्लिम युवक पर लड़की को बहलफुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया।
बड़ी संख्या में लोग युवक के घर पहुंचे। कोई मर्द घर में नहीं था तो महिलाओं ने घर से बाहर निकलने से मना कर दिया। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया है कि इसके बाद वो लोग युवक की 60 साल की मां और उसकी 40-40 साल की दो चाचियों को घसीटते हुए बाहर लेकर आये। तीनों को नग्न करके पूरे गाँव में घुमाया।
इस दौरान उसे पीटा भी और घर के बाहर रखे हुए कपड़ों में आग लगा दी। इस दौरान सिपाही भी मौजूद थे। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्होंने उनका नग्न वीडियो भी बनाया है। हालांकि पुलिस ने इस घटना से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि महिलाएं झूठ बोल रही है।
You may also like
आज का मीन राशि का राशिफल 10 जुलाई 2025: कार्यस्थल पर धैर्य से काम करेंगे तो बड़ी सफलता पाएंगे
जानें उस ''जन्नती दरवाजे'' की सच्चाई जिसके नीचे से एक बार गुजरने से ही नसीब होती हैं जन्नत
जनेउ तोड़ा, शराब में पेशाब मिलाकर पिलाया… मिलने बुलाया और कर दी वकील की पीटाई
आज का मकर राशि का राशिफल 10 जुलाई 2025 : कारोबार में उन्नति के योग, रुका कार्य पूर्ण होने से तनाव दूर होगा
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 10 जुलाई 2025 : आज गुरु पूर्णिमा व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त