गांव में बिजली गुल होना बड़ी आम बात है। लेकिन मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक गांव में बिजली क्या गुल हुई हंगामा मच गया। एक शादी में बड़ा कांड हो गया। यहां फेरे के समय अचानक बिजली चली गई। अंधेरे में दुल्हनें आपस में बदल गई। फिर सुहागरात पर दुल्हनों के बदलने का खुलासा हुआ। इसके बाद जो हुआ वह किसी ने नहीं सोचा था।
बिजली गुल होने से बदली दुल्हनेंयह अनोखा मामला उज्जैन जिले के असलाना गांव का है। यहां 5 मई को दो बहनों की एक ही मंडप के नीचे धूमधाम से शादी हुई। दोनों ने एक जैसी दुल्हन की ड्रेस पहन रखी थी। दोनों घूंघट में थी और अपने-अपने दूल्हों संग फेरे लेने की तैयारी कर रही थी। लेकिन तभी बिजली चली गई। इस दौरान दोनों बहनों ने अपने दूल्हों की बजाय किसी दूसरे दूल्हों संग फेरे ले लिए।
हद तो तब हो गई जब दूल्हे पराई दुल्हनों को अपने घर भी ले गए। वह तो सुहागरात पर जब दुल्हन का घूंघट उठाया तो इस गोलमाल का पता चला। फिर दूल्हों ने ये बात परिवारवालों को बताई। यह हेरा फेरी देख परिवार की हक्का बक्का रह गया। दूल्हों ने इन गलत दुल्हनों को अपनाने से इनकार कर दिया।
पंडित को बुलवा दोबारा करवाई शादीइसके बाद पंडित को कॉल किया गया। फिर दोनों परिवार का समझौता हुआ। दूल्हों को फिर से सही दुल्हनों संग बयाहा गया। दूल्हों के नाम भोला और गणेश हैं। दोनों भील समाज के हैं। गणेश की शादी निकिता से तय हुई थी। वहीं भोला की निकिता की बहन से फिक्स हुई थी। लेकिन बिजली जाने और दोनों दुल्हनों का आउटफिट एक सा होने के चलते अदला बदली हो गई।
दुल्हन के पिता रमेश ने बताया कि सारा कन्फ्यूजन गाँव में बिजली जाने की वजह से हुआ था। हालांकि अब उन्होंने दोनों बेटियों की शादी फिर से सही दूल्हे से करवा दी है। अब सब कुछ ठीक है। वहीं ये अनोखा मामला पूरे गाँव में चर्चा का विषय भी बना हुआ है। बिजली जाने पर दुल्हनों की ऐसी अदला-बदली अक्सर फिल्मों में ही देखने को मिला करती थी। लेकिन आज इसे हकीकत में भी देख लिया।
वैसे इस अनोखी शादी पर आपकी क्या राय है? यदि शादी के समय आपकी दुल्हन बदल जाए तो आप खुश होंगे या दुखी? अपने जवाब हमे कमेन्ट में जरूर दें।
You may also like
मजेदार जोक्स: बताओ सबसे तेज़ जानवर कौन सा है?
Health Tips- बासी मुंह पानी पीने के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप, जानिए पूरी डिटेल्स
Health Tips- क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है, आइए जानते हैं
सगी मां पर डोल गया बेटे का दिल, शराब का चढ़ाˈˈ सुरूर तो… फिर मिली ऐसी खौफनाक सजा!
Bhog Niyam: भगवान को लगाया जाने वाला भोग कितनी देर बाद उठा लेना चाहिए मंदिर से, रखे इस बात का भी ध्यान