पैसा एक ऐसी चीज है जिसे पाने के लिए इंसान किसी भी हद तक चला जाता है। पैसों का लालच सबसे खतरनाक माना जाता है। इसके चक्कर में लोग सगे रिश्तेदारों को नहीं छोड़ते हैं तो अजनबियों की क्या बात करें। आज हम आपको पैसों की लालची एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जिसने एक के बाद एक 8 शादियां कर डाली। शादी के कुछ दिनों बाद ही वह ससुराल में चोरी कर वहां से फरार हो जाती थी। अब इस मामले में हद तो तब हो गई जब दुल्हन HIV पॉजिटिव निकली, लेकिन फिर भी उसने शादी करना बंद नहीं किया।
लुटेरी दुल्हन ने 8 दूल्हों को लगाया चुनादरअसल ये पूरा मामला लुटेरी दुल्हन का है। आरोपी महिला पटियाला के देवीगढ़ कस्बे की रहने वाली है। वह पहले भोले-भाले लड़कों को अपने जाल में फँसाती थी और फिर उनसे शादी कर उन्हें लूट लेती थी। हैरत की बात ये थी कि इस ठगी में उसका पति और परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे। वे सभी मिलकर प्लान बनाते थे। उनका टारगेट अधिकतर ऐसे लड़के होते थे जिनकी शादी की उम्र निकल चुकी हो। वह अभी तक 8 लोगों से शादी कर उन्हें चुना लगा चुकी है।
पति को भाई बनाकर मिलाती थीलुटेरी दुल्हन जब भी किसी लड़के से मिलती थी तो अपने पति को अपना भाई बताती थी। शख्स अपनी बीवी का भाई बनकर उसकी इस लूट में मदद करता था। वह अपनी गैंग के अन्य लोगों को भी अलग-अलग रिश्तेदार बनाकर मिलाते थे। ये सभी पीड़ित परिवार से मीठी और चिकनी चुपड़ी बातें कर उन्हें अपने जाल में फांस लेते थे।
शादी के बाद पैसा लेकर हो जाती थी चंपतशादी के दो चार दिन बाद यह लुटेरी दुल्हन मौका देख ससुराल का नकदी और जेवर लेकर फरार हो जाती थी। दुल्हन और उनके परिवार ने इसे ही अपनी मुख्य आय का जरिया बना रखा था। लुटेरी दुल्हन के पहले से 3 बच्चे भी हैं। हालांकि वह इसके बावजूद धड़ाधड़ शादियां कर लोगों को चुना लगा रही थी।
HIV पॉजिटिव निकली लुटेरी दुल्हनलुटेरी दुल्हन हमेशा की तरह 9वीं शादी भी करने जा रही थी, लेकिन उसके पहले पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इस गैंग का प्लान देख पुलिस भी हैरत में पड़ गई। हालांकि पुलिस को इससे भी ज्यादा हैरानी तब हुई जब उन्हें पता चला कि लुटेरी दुल्हन एचआईवी संक्रमित है। इस बीमारी के होने के बावजूद वह लड़कों से शादी कर उनसे शारीरिक संबंध बना रही थी। ऐसे में अब सभी दूल्हों की हालत खराब है।
फिलहाल पुलिस लुटेरी दुल्हन और उसके गैंग के सदस्यों से कड़ी पूछताछ कर रही है। इस मामले से और अधिक जानकारी बाहर आने के बाद पुलिस लुटेरी दुल्हन के खिलाफ एक मजबूत केस दर्ज करेगी। इस बीच हमारी आपको यही सलाह रहेगी कि आप आंख बंदकर किसी से भी शादी न करें। पहले लड़की का अच्छे से बैकग्राउन्ड चेक करें फिर ही उसके संग सात फेरे लें।
You may also like
167 मिलियन साल पहले का डरावना शिकारी, करता था छोटे डायनासोर का शिकार
गुरग्राम के सरहौल टोल पर जाम से निपटने के लिए बनेगा 'ट्रैफिक आईलैंड', 400 से अधिक बेरीकेड लगाए
“सब ठीक होने वाला है…” पवन सिंह से रिश्ता सुधारने के लिए ज्योति सिंह लखनऊ में करेंगी मुलाकात
राजस्थान: कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के निधन पर अशोक गहलोत और सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख
Action In Cough Syrup Death Case: कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद राजस्थान सरकार ने लिया एक्शन; कायसन फार्मा की 19 दवाइयां देने पर रोक, ड्रग कंट्रोलर भी सस्पेंड