जब भी विश्व क्रिकेट का जिक्र होता है, फाफ डुप्लेसिस का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। वह लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय हैं और विभिन्न लीगों में खेलते रहे हैं। अब, वह एक बार फिर से अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे।
जी हां, दाएं हाथ के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज और लेग स्पिनर फाफ डु प्लेसिस अब नामीबिया की टीम के कप्तान बन गए हैं।
फाफ डु प्लेसिस को मिली कप्तानी की जिम्मेदारीआपको जानकर आश्चर्य होगा कि जिस फाफ डु प्लेसिस की बात हो रही है, वह दक्षिण अफ्रीका के नहीं, बल्कि नामीबिया के 17 वर्षीय ऑलराउंडर हैं, जिन्हें हाल ही में टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर फैली, लोगों में हैरानी की लहर दौड़ गई।
सोशल मीडिया पर हुआ भ्रमदक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी फाफ डुप्लेसिस पहले ही अपनी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। लेकिन अब नामीबिया के 17 वर्षीय फाफ डुप्लेसिस ने टीम की कमान संभाली है।
जब यह खबर सामने आई, तो कई लोगों को लगा कि डुप्लेसिस दक्षिण अफ्रीका की टीम में वापसी कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। दोनों खिलाड़ियों के नाम एक जैसे हैं, लेकिन उनकी शक्ल और टीम अलग हैं।
नामीबिया के कप्तान फाफ डु प्लेसिस कौन हैं?आपको जानकर आश्चर्य होगा कि नामीबिया के 17 वर्षीय कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और लेग स्पिन गेंदबाजी करते हैं, जैसे दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस करते थे।
दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस का संन्यासदक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने काफी समय से अपनी टीम के लिए नहीं खेला है, क्योंकि उन्होंने संन्यास ले लिया है। उन्होंने 2020 में दक्षिण अफ्रीका के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेला था और 2021 में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया। उनका आखिरी टेस्ट मैच पाकिस्तान के खिलाफ था।
यह भी पढ़ें :एशिया कप 2025 से बाहर होते ही इस भारतीय खिलाड़ी ने किया संन्यास का फैसला, टीम देखते ही टूटा दिल
FAQs क्या फाफ डू प्लेसिस ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है?
नहीं, डुप्लेसी ने अभी T20 से रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया है।
दक्षिण अफ्रीका के लिए आखिरी बार कब खेले थे फाफ डू प्लेसिस?
फाफ डु प्लेसिस ने दक्षिण अफ्रीका के लिए आखिरी बार 2020 और 2021 में खेला था।
You may also like
मेरठ में सेना के जवान की पिटाई पर भाजपा नेता का आक्रोश
झांसी कांड की पूरी कहानी: रचना यादव के 7 टुकड़ों में मिलने से लेकर हैवानियत की दास्तान तक, जानिए कैसे हुआ ये खौफनाक अपराध
पति ने समझा घर में घुसा चोर, लेकिन देखा पत्नी के साथ साहिल! आधी रात को बागपत में ऐसा मंजर कि मोहल्ले में मच गई खलबली
रिश्तों को शर्मसार करने वाला कांड! बागपत में मदरसे की 14 साल की छात्रा ने मुफ्ती शहजाद के बेटे के साथ किया ऐसा काम कि इलाके में मच गई सनसनी
अखिलेश यादव और चुनावी अनियमितताओं पर डीएम का जवाब