शादी का मौसम आ चुका है, और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े मजेदार वीडियो भी वायरल होने लगे हैं। आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। शादी के कार्यक्रम में जयमाला की रस्म को विशेष महत्व दिया जाता है, और यह आमतौर पर सभी मेहमानों के सामने होती है। इस रस्म के दौरान सभी की नजरें दूल्हा-दुल्हन पर होती हैं। लेकिन इस रस्म के दौरान अक्सर कुछ अनोखा देखने को मिलता है।
दूल्हे की अजीब हरकत जयमाला में दूल्हे ने की घटिया हरकत
सोशल मीडिया पर जयमाला के दौरान होने वाली गड़बड़ियों के कई वीडियो मौजूद हैं, लेकिन आज का वीडियो कुछ खास है। इसमें देखा जा सकता है कि शादी का मंच सजाया गया है, जहां दूल्हा, दुल्हन और उसकी सहेली खड़ी हैं। जैसे ही जयमाला की रस्म शुरू होती है, दूल्हा वरमाला उठाता है और दुल्हन भी उत्सुकता से उसे पहनने के लिए तैयार होती है। लेकिन दूल्हा एक अजीब हरकत कर देता है।
दुल्हन की सहेली को पहनाई वरमाला

दूल्हा अपनी दुल्हन को वरमाला पहनाने के बजाय उसकी सहेली को पहनाता है। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं। दुल्हन की सहेली, जो पूजा की थाली लिए खड़ी थी, इस हरकत से चौंक जाती है और दूल्हे को दूर कर देती है। वहीं, दुल्हन भी इस घटिया हरकत पर दंग रह जाती है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लोगों की प्रतिक्रियाएं लोग कर रहे दूल्हे की बुराई
यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर ashiq.billota नामक आईडी द्वारा साझा किया गया है। वीडियो देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये सही था गुरु।” दूसरे ने कहा, “लगता है दूल्हे को दोनों हाथ में लड्डू चाहिए।” तीसरे ने टिप्पणी की, “दूल्हा सस्ते नशे कर के आया है।” एक अन्य कमेंट में कहा गया, “पता नहीं इस दुनिया में कैसे-कैसे नमूने रहते हैं। ऐसे दूल्हे की तो सरेआम पिटाई होना चाहिए।”
You may also like
हाउस अरेस्ट शो हुआ बंद, गहना बोली - जब रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा कपड़े उतारे...
ये है भारत का सबसे अमीर किसान… हर साल करोड़ रुपये की करता है कमाई.. सिर्फ 5 एकड़ से शुरू की थी खेती 〥
इस फसल को कहा जाता है किसानों का ATM.. मात्र 30 दिनों में हो जाती है तैयार.. कम लागत में होती है बंपर कमाई 〥
म्यूचुअल फंड में निवेश के बेहतरीन टिप्स
इस म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले हुए मालामाल… पिछले 5 वर्षों में मिला 0 फीसदी से ज्यादा रिटर्न 〥