भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), जो देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है, ने आम जनता और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) ब्याज दरों में कटौती की है। यह बदलाव 16 मई, 2025 से लागू हुआ है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, सभी अवधियों में एफडी दरों में 20 आधार अंकों (बीपीएस) की कमी की गई है। यह कटौती 15 अप्रैल, 2025 को की गई पिछली दर में कमी के एक महीने बाद आई है। अब, 3 करोड़ रुपये से कम की राशि के लिए सामान्य नागरिकों को 3.30 फीसदी से 6.70 फीसदी तक की ब्याज दर मिलेगी। पहले, एसबीआई 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3.5 फीसदी से 6.9 फीसदी तक ब्याज दे रहा था.
अमृत वृष्टि योजना में भी बदलाव
एसबीआई ने अपनी विशेष एफडी योजना, अमृत वृष्टि, पर भी ब्याज दर में 0.20 फीसदी की कमी की है। अब इस योजना की अवधि 444 दिन है, और आम जनता के लिए ब्याज दर 7.05 फीसदी से घटकर 6.85 फीसदी हो गई है.
सीनियर सिटीजंस के लिए ब्याज दरों में कमी
बैंक ने सीनियर सिटीजंस के लिए सभी टेन्योर की एफडी दरों में भी 0.20 फीसदी की कमी की है। अब, 3 करोड़ रुपये से कम की राशि वाली एफडी पर सीनियर सिटीजंस को 3.80 फीसदी से 7.30 फीसदी तक ब्याज मिलेगा। पहले, यह दर 4 फीसदी से 7.50 फीसदी के बीच थी। अमृत वृष्टि योजना के तहत सीनियर सिटीजंस को अब 7.35 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.45 फीसदी ब्याज मिलेगा.
ब्याज दरों का तुलनात्मक विश्लेषण
टेन्योर | पहले कितनी थी ब्याज दरें (फीसदी में) | मौजूदा ब्याज दरें (फीसदी में) |
7 दिन से 45 दिन | 4 | 3.8 |
46 दिन से 179 दिन | 6 | 5.8 |
180 दिन से 210 दिन | 6.75 | 6.55 |
211 दिन से 1 वर्ष से कम | 7 | 6.8 |
1 वर्ष से 2 वर्ष से कम | 7.2 | 7 |
2 वर्ष से 3 वर्ष से कम | 7.4 | 7.2 |
3 वर्ष से 5 वर्ष से कम | 7.25 | 7.05 |
5 वर्ष और 10 वर्ष तक | 7.50* | 7.30* |
You may also like
'मैं आर्किटेक्ट बनना चाहता था, वकील बनकर पिता का सपना पूरा किया,' अभिनंदन समारोह में बोले सीजेआई बीआर गवई
किम जोंग उन ने एयर डिविजन के युद्धाभ्यास में लिया हिस्सा, क्रांतिकारी बदलाव लाने की जरूरत पर दिया बल
पीकेएल की नीलामी से पहले जयदीप, असलम, सुनील सहित प्रमुख खिलाड़ी रिटेन किए गए
ग्रेटर नोएडा : पुलिस, सीडीटी एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दो नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार, अवैध विदेशी शराब बरामद
दुर्ग में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार