भारत की महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर को नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार महिला विश्व कप जीत लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर का एक खास फोटो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है
जहां वह मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के सामने विश्व कप ट्रॉफी के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। यह तस्वीर लगभग 14 साल पहले महेंद्र सिंह धोनी के उस मशहूर पल की याद दिलाती है, जब उन्होंने 2011 विश्व कप ट्रॉफी के साथ इसी तरह की तस्वीर खिंचवाई थी।
हरमनप्रीत की मुस्कान में झलकी 2011 के धोनी की याद𝐖𝐞’𝐯𝐞 𝐬𝐞𝐞𝐧 𝐭𝐡𝐢𝐬 𝐨𝐧𝐞 𝐛𝐞𝐟𝐨𝐫𝐞 🤩
— ICC (@ICC) November 3, 2025
Two iconic India captains with the @cricketworldcup 🏆 in front an iconic setting 🙌 pic.twitter.com/gHYr5z7YVn
हरमनप्रीत और धोनी दोनों के इन पलों में सबसे खूबसूरत समानता है जीत की चमक से भरी मुस्कान। फर्क सिर्फ इतना था कि धोनी ने उस वक्त ब्लेजर और शर्ट पहनी थी, जबकि हरमनप्रीत ने भारतीय टीम की नीली जर्सी में यह तस्वीर खिंचवाई।
दोनों ही तस्वीरें भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम क्षणों का प्रतीक बन गई हैं एक पुरुष टीम की 28 साल बाद आई जीत, और दूसरी महिलाओं की पहली ऐतिहासिक उपलब्धि। 2025 का यह खिताब भारत की महिला क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत है।
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में जब हरमनप्रीत की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को मात दी, तो करोड़ों भारतीयों के चेहरे पर वही गर्व की मुस्कान लौट आई, जो 2011 में वानखेड़े स्टेडियम में धोनी के विजयी छक्के के बाद दिखी थी।
दिलचस्प बात यह भी है कि दोनों विश्व कप अभियानों में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब टीम के ऑलराउंडरों ने जीता 2011 में युवराज सिंह (362 रन, 15 विकेट) और 2025 में दीप्ति शर्मा (215 रन, 22 विकेट)।
हरमनप्रीत का यह ट्रॉफी मोमेंट न सिर्फ महिला क्रिकेट के लिए प्रतीकात्मक है, बल्कि यह दर्शाता है कि भारतीय क्रिकेट अब पुरुष या महिला नहीं, बल्कि एक ही रंग में रंगा है नीला और विजयी।
You may also like

जोधपुर के अस्पताल में बास्केटबॉल खिलाड़ी की जान से खिलवाड़, जबरन खून चढ़ाया वो भी गलत ग्रुप का, पढ़ें घोर लापरवाही

भारत अगला सुपरपावर, UNSC में मिले सदस्यता नहीं तो संयुक्त राष्ट्र होगा कमजोर... दुनिया के इस राष्ट्रपति ने दी बड़ी चेतावनी

तेजस्वी बच्चे हैं, चुनाव बाद झुनझुना थमा देंगे : तेजप्रताप यादव

Sofia Ansari New Sexy Video : सोफिया अंसारी का नया सेक्सी वीडियो लीक, क्लीवेज देख फैंस हुए बेकाबू

गनपाउडर प्लॉट: जब तहखाने से बरामद हुआ 'बारूद' और हुआ एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश




