AFG vs SA ODI Series: अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हो गई है। अफगानिस्तान ने इस श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम कर लिया। पहले 2 वनडे मुकाबलों में अफगानिस्तान ने जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा कर लिया था। लेकिन, आखिरी मैच में क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरी अफगानिस्तान की उम्मीदों पर एडन मार्करम ने अपने बल्लेबाजी के दम पर पानी फेर दिया।
अफगानिस्तान vs साउथ अफ्रीका सीरीज स्कोरकार्डपहला वनडे- अफगानिस्तान ने 6 विकेट से जीत दर्ज की
दूसरा वनडे- अफगानिस्तान ने 177 रनों से जीत दर्ज की
तीसरा वनडे- साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत दर्ज की
अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के तीसरे वनडे मैच की रिपोर्टअफगानिस्तान की पारी
अफगानिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम ने दूसरे वनडे में कमाल की बल्लेबाजी कर 300+ का स्कोर खड़ा किया था और उनकी सोच इस बार भी यही थी। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अफगानिस्तान की टीम 34 ओवर के अंदर ही 169 रन पर ऑल आउट हो गई।
रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 94 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 89 रनों की पारी खेली और सबसे ज्यादा रन बनाए। उनके बाद अल्लाह गजनफर ने 15 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 31 रनों की नाबाद पारी खेली। इन दोनों के अलावा पूरी अफगानिस्तान टीम दोहरे आंकड़ें तक नहीं पहुँच सकी।
सबसे खराब बात यह रही कि बल्लेबाजी के दौरान खिलाड़ियों में तालमेल की कमी दिखाई दी जिसके वजह से 3 बल्लेबाज रनआउट का शिकार हुए। साउथ अफ्रीका की तरफ से एंडिले फेहलुकवायो, लुंगी एनगिडी और नकाबा पीटर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
साउथ अफ्रीका की पारीलक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने सूझबूझ से बल्लेबाजी की और जल्दी अपने विकेट नहीं गँवाए। टोनी डी ज़ोरज़ी (26 रन), टेम्बा बवुमा (22 रन), रीजा हेंड्रिक्स (18 रन), और ट्रिस्टन स्टब्स (26* रन) ने टीम में योगदान दिया। वहीं, एडन मार्करम ने 67 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 69 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को आसान से जीत दिलाई।
अफगानिस्तान की इस सीरीज जीत पर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है, आइए देखें लोगों के रिएक्शन
Congratulations to the whole nation for making history #AFGvSA pic.twitter.com/5OHyOIWqKc
— Zubair Khan Roy (@ZubairKhanRoy10) September 23, 2024
#Congratulations🇦🇫 special series #win, now we r the #second best team in #Asia after India🇮🇳♥ #AFGvSA @ACBofficials @rashidkhan_19 @AhFarhadFidai @MirwaisAshraf16 pic.twitter.com/7VpSPCc3bd
— Dr Sirab (@DrSirab) September 23, 2024
Afghanistan clinches the ODI series victory over South Africa! 🇦🇫 @WazhmaAyoubi @FatimaAyoubi005 congratulations 🎊 pic.twitter.com/jUdHeI5Lmn
— Sandeep (@singhsandeeep) September 22, 2024
Historic Moment! 🎉 Afghanistan Captain Hashmatullah Shahidi Lifts the Trophy! ❤️
— ẞĀÂD (@saad157614) September 22, 2024
This marks Afghanistan's first-ever ODI series win against South Africa! A landmark achievement for cricket in Afghanistan! 🇦🇫🔥#AFGvSA #INDvBAN #SLvNZ pic.twitter.com/4MHueAxJZo
The victory against South Africa marked the first ever bilateral ODI series win for Afghanistan against a team ranked among the top five in the ICC rankings.
— Ashraful Islam (@imAshraf_Vk) September 22, 2024
Afghanistan wins the ODI series against South Africa. 🇦🇫
— Md Nagori 🩺 (@Sulemannagori23) September 22, 2024
- The Rise Of Afghan Cricket 🙌#Afghanistan #AFGvSA pic.twitter.com/Fb0SpuM48z
Jigar Bavuma's South Africa won the third ODI, but Afghanistan clinched the series 2-1
— Aleesha Noor (@Aleysha_khan12) September 22, 2024
A memorable series for Afghanistan! 🏆
— Sitarah Anjum Official (@SitarahAnjum) September 22, 2024
1st ODI: 🇦🇫 won by 6 wickets
2nd ODI: 🇦🇫 won by 177 runs
3rd ODI: 🇿🇦 won by 7 wickets
Afghanistan clinches the ODI series 2-1 against South Africa!#AFGvSA #KhelKaJunoon #AfghanistanCricket pic.twitter.com/UvIldEXJZm
AFGHANISTAN 🇦🇫Congratulations 🎊
— Tamim (@iamtammim) September 22, 2024
𝐖inner Team Afghanistan 🎉💥🥳🏆
Afghanistan 2-1 series win over South Africa in ODI series in Sharjah.
Get ready for the next matches never give up keep shining 💥@Hashmat_50 @MohammadNabi007 @RGurbaz_21 @rashidkhan_19 #AFGvSA #Cricket pic.twitter.com/Y8KVcbPLns
Afghanistan wins the ODI series against South Africa. 🇦🇫 pic.twitter.com/F6WvALJFkj
— Mohd Sajid🇮🇳❤️ (@MohdSajid184144) September 23, 2024
Congratulations to all the brave people of Afghanistan and all the ACB cricket officials for winning the series against South Africa. @ACBofficials @iamnajibzadran @ICC @LucknowIPL @PunjabKingsIPL @RahmatShah_08 @rashidkhan_19 @RGurbaz_21 @BCBtigers pic.twitter.com/aLj7RQW0s2
— Rk Zurmati (@RkZurmati) September 23, 2024
Afghanistan team under Jonathan Trott coaching ;
— ACB Xtra (@acb_190) September 23, 2024
~ ODI Series in Bangladesh
~T20I Series Win against Pakistan
~ Now ODI Series win Against south Africa pic.twitter.com/8hIXmjUNpG
You may also like
सेवा पखवाड़ा पर मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन कर 1000 मरीजो का किया गया इलाज
राहत सामग्री नहीं मिलने पर बाढ़ पीड़ितों ने किया धरना प्रदर्शन
एलन मस्क ने एक्स में किया नया बदलाव, अब ब्लॉक लोग भी देख पाएंगे आपके पोस्ट, जानें क्या है मतलब
आज Rajasthan में, 'कवच' सिस्टम का होगा ट्रायल, जानें 'मिशन रफ्तार' के फायदे