Next Story
Newszop

IPL 2025: तिकल वर्मा ने जड़ा तूफानी पचास, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 206 रनों का लक्ष्य

Send Push
image

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य दिया है।

देखें पूरा स्कोरकार्ड

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मुंबई की शुरूआत ठीकठाक रही और रियान रिकल्टन औऱ रोहित शर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। रोहित (18) एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, वहीं रिकल्टन ने 25 गेंदों में 41 रन जोड़े। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। सूर्यकुमार ने 28 गेंदों में 40 रन का पारी खेली। सूर्यकुमार औऱ तिलक ने तीसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की।

तिलक ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 33 गेंदों में छह चौकों औऱ तीन छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 26 गेंदों में उन्होंने अर्धशतक पूरा किया। नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने उतरे नमन धीर ने 17 गेंदों में नाबाद 38 रन की तूफानी पारी खेली, जिसकी बदौलत मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुलदीप यादव औऱ विप्रज निगम ने 2-2 विकेट और मुकेश कुमार ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।

Loving Newspoint? Download the app now