सोने-चांदी के भाव में लगातार हो रही भारी गिरावट से आम लोगों और व्यापारियों को राहत मिली है। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों के भाव का अपडेट जारी किया है। आज दोनों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ज्वैलर पूरणमल सोनी ने बताया कि मलमास के चलते बाजार में सोने-चांदी की मांग कम है। अगर आप आज जयपुर सर्राफा बाजार से सोने-चांदी के जेवर खरीदने की सोच रहे हैं। उससे पहले सर्राफा बाजार का रेट जरूर जान लें, आज 7 अप्रैल को सोने-चांदी के भाव क्या हैं।
सोने-चांदी के भाव स्थिर
जयपुर सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी के भाव में कोई गिरावट या बढ़ोतरी नहीं हुई है। आज शुद्ध सोने के भाव में 00 रुपए का बदलाव हुआ है। इसका भाव 91,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है। इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में कोई कमी या बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसका भाव 85,200 रुपए प्रति दस ग्राम है। इसके अलावा चांदी में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही गिरावट के चलते इसके भाव में भारी गिरावट आई है। रिकॉर्ड तोड़ गिरावट के चलते चार दिनों में चांदी में करीब 10 हजार रुपए की गिरावट आ चुकी है। आज इसके भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसका भाव 91,000 रुपए प्रति किलोग्राम है।
शादी सीजन के ग्राहक खुश
बीते कुछ दिनों में भाव में गिरावट आने से शादी सीजन में आभूषण खरीदार खुश हैं। अप्रैल में शादियों का शुभ मुहूर्त शुरू हो चुका है। निर्यातकों के अनुसार आने वाले दिनों में सोने और चांदी के भाव में गिरावट आ सकती है। हालांकि, अभी बाजार में सोने और चांदी की मांग में कमी देखी जा रही है। लेकिन, शादी सीजन में इनकी मांग फिर से बढ़ेगी। आभूषण विक्रेता पूरनमल सोनी ने बताया कि आने वाले दिनों में दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट आ सकती है। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर भी दोनों कीमती धातुओं की मांग में कमी आई है।
You may also like
कितने साल जीती हैं चीटियाँ, बिना कानो के कैसे सुनती हैं सब कुछ, जाने इनसे जुड़े रोचक तथ्य ⁃⁃
ये सब्जी वाला चंद दिनों में बन बैठा करोड़पति, ठगी करने का ऐसा तरीका उलझते चले गए लोग ⁃⁃
क्या नाना नानी की संपत्ति पर नाती या नातिन का अधिकार हो सकता है? इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बढ़िया फैसला ⁃⁃
बुढ़ापे तक रहना है जवानतो खाओ मेथी दाना, मेथी दाना है संजीवनी ⁃⁃
घर में जब भी लाए नमक तो जरूर अपनाएं ये टोटका, फिर देंखे इसका चमत्कार ⁃⁃