Top News
Next Story
Newszop

Banswara जनजाति महोत्सव का राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े करेंगे उद्घाटन

Send Push

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, देश के नौ जिलों के तकरीबन एक हजार स्काउट-गाइड के लिए टेंट सिटी बनाई गई। राजकीय एकलव्य खेल छात्रावास लोधा में बनाई गई इस टेंट सिटी में स्काउट-गाइड पांच दिन रहेंगे। जहां इन्हें अपना कल्चर, अनुभव और खानपान अन्य जिलों के स्काउट-गाइड्स से साझा करने और दूसरों की चीजों का जानने समझने का अवसर मिलेगा। इन स्काउट्स-गाइड्स को सुनागरिक बनाने की दिशा में राजस्थान स्काउट-गाइड की ओर से 5वां राज्य स्तरीय स्काउट गाइड जनजाति महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव का उद्घाटन समारोह 20 सितंबर को प्रदेश के राज्यपाल के द्वारा किया जाएगा। महोत्सव को लेकर राजस्थान राज्य स्काउट व गाइड के अधिकारियों के द्वारा ब्राउशर का विमोचन किया गया।

सीओ स्काउट दीपेश शर्मा ने बताया कि लोधा खेल छात्रावास में होने वाले महोत्सव के लिए टेंट सिटी का निर्माण किया गया है। इसमें 85 टेंट लगाए गए हैं। यहां एक हजार बच्चों और शिक्षकों का आवास होगा। इस महोत्सव में स्काउट गाइड द्वारा हाइकिंग, भ्रमण, एडवेंचर, जन चेतना, झांकी प्रदर्शन और कई सारी फन एक्टिविटीज की जाएंगी।

Loving Newspoint? Download the app now