ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत द्वारा संघर्ष विराम किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल हुए। जिसमें जिले के अधिकतर लोगों ने कहा कि पाकिस्तान के साथ थोड़ा और सख्ती से पेश आना चाहिए था। कुछ दिनों बाद वह फिर से नापाक हरकतें करने से बाज नहीं आएगा। आतंकियों का पूरी तरह से सफाया कर देना चाहिए था। एक यूजर ने लिखा, आज का दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा। यह कोरा कागज बनकर रह जाएगा। कई यूजर्स ने इस तनाव के बीच शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए इसे सही फैसला भी बताया।
देश की सेना पर गर्व
एक यूजर ने लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम का बदला लेने के लिए था। जोरदार बदला लिया गया। पूरी दुनिया ने भारतीय सेना की बहादुरी देखी। देश की सेना पर गर्व है। जो फैसला लिया गया, उस पर जल्द ही चर्चा होगी और इसकी शुरुआत हो गई है।
महाशक्ति के रूप में उभरा
सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने लिखा कि इस युद्ध की वजह से भारत दुनिया में महाशक्ति के रूप में उभरा है। इसमें कोई शक नहीं है। चीन और तुर्की बस दूर बैठकर पाकिस्तान को पिटते हुए देख रहे थे। एक यूजर ने कहा कि पाकिस्तान ने खेल खेला। युद्ध के कारण कर्ज लिया। खाते में भुगतान आते ही सरेंडर कर दिया।
पाकिस्तान ने हार मान ली
सोशल मीडिया पर यह बात फैलाई गई कि पाकिस्तान ने हार मान ली है। इस बार हम आतंकवाद को खत्म करने के लिए अखंड भारत के लिए लड़ेंगे। एक ने लिखा कि अच्छा हुआ कि दोनों देश युद्ध विराम के लिए राजी हो गए। अगर ऐसा नहीं होता तो युद्ध की वजह से आर्थिक मंदी भी आ सकती थी।
You may also like
होटल के कमरे में छिपे कैमरे की पहचान कैसे करें
अमेरिका में रैबिट फीवर का बढ़ता खतरा: जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके
क्या करिश्मा कपूर दूसरी शादी करने जा रही हैं? जानें पूरी कहानी
महिला को मिली चिट्ठी ने खोली बाथरूम की खिड़की की सचाई
इंडिगो ने 13 मई के लिए जारी की यात्रा चेतावनी, जम्मू, अमृतसर, श्रीनगर समेत 6 शहरों की उड़ानें रद्द