हनुमानगढ़ टाउन की अंबेडकर कॉलोनी स्थित ग्रीन सिटी कॉलोनी के निवासियों ने कॉलोनाइजर द्वारा उनकी कॉलोनी में बनी टंकी से अन्य कॉलोनियों में पानी सप्लाई करने पर आपत्ति जताई है। इसके विरोध में गुरुवार को कॉलोनी के निवासियों ने कॉलोनी गेट पर एकत्र होकर नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रीन सिटी कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि कॉलोनी में जलापूर्ति के लिए बनी टंकी से निवासी पेयजल का उपयोग कर रहे हैं।
इसके बाद कॉलोनाइजर ने ग्रीन सिटी द्वितीय के नाम से प्लॉट काटकर कॉलोनी का विस्तार कर दिया। ग्रीन सिटी द्वितीय में इसी टंकी से पेयजल व निर्माण कार्य के लिए पानी सप्लाई किया जाता है। कॉलोनी के निवासियों ने इस पर आपत्ति जताई, लेकिन कॉलोनाइजर ने आपत्तियों को नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद कॉलोनाइजर ने ग्रीन सिटी तृतीय के नाम से प्लॉट काट दिए। इसी टंकी से नई कॉलोनी में भी पानी सप्लाई किया जाने लगा। कॉलोनी निवासियों द्वारा आपत्ति जताए जाने के बावजूद कॉलोनाइजर द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। कॉलोनी का द्वितीय व तृतीय विस्तार होने के बावजूद नई टंकी का निर्माण नहीं कराया गया।
इसके कारण पिंटू ग्रीन सिटी कॉलोनी के निवासियों को पेयजल व दैनिक जरूरतों के लिए बमुश्किल पानी मिल पा रहा है। कॉलोनी में चल रहे निर्माण कार्य के कारण जलापूर्ति बाधित हो रही है। कॉलोनी वासियों के अनुसार कॉलोनाइजर द्वारा वर्ष 2023-24 में जवाहर नगर के पास फतेहगढ़ मोड पर रॉयल विला नाम से कॉलोनी बसाई गई थी। ग्रीन सिटी से इसकी दूरी करीब 20 मुरब्बा है।
रॉयल विला कॉलोनी के निर्माण कार्य के लिए पानी की आपूर्ति भी इसी कॉलोनी में बनी एकमात्र टंकी से टैंकरों के माध्यम से ली जाती थी। हाल ही में कॉलोनाइजर द्वारा रॉयल विला कॉलोनी का विस्तार किया गया है। उक्त रॉयल विला में निरंतर जलापूर्ति के लिए कॉलोनाइजर द्वारा जानबूझकर बिना स्वीकृति के ग्रीन सिटी कॉलोनी से रॉयल विला कॉलोनी तक अवैध रूप से पाइप लाइन बिछाई जा रही है और मनमाने तरीके से पानी की आपूर्ति की जा रही है। पाइप लाइन बिछाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
You may also like
बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन फिल्म 'हिट 3' की अच्छी शुरूआत
उगाही में लिप्त उग्रवादियों पर मणिपुर पुलिस का शिकंजा, कई गिरफ्तार
देवरिया : एसपी ने ऑडियो वायरल मामले में आरक्षी काे किया निलंबित
निजी संस्थानों को भी एसआईआरएफ रैंकिंग में सम्मिलित किया जाए : मुख्यमंत्री
दिनाजपुर के अदृत सरकार माध्यमिक परीक्षा 2025 के टॉपर, 700 में से 696 अंक हासिल कर रचा इतिहास