Top News
Next Story
Newszop

Banswara में ओजोन परत संरक्षण दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन

Send Push

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर राविवि सुरपुर में चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी रवि चंदेल ने कहा कि ओजोन परत में बढ़ता छेद चिंता का विषय है। हमें अपनी जीवनशैली में सुधार करना होगा, तभी हम पर्यावरण की रक्षा कर पाएंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यवाहक प्राचार्य निमिषा डोसी ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा करनी होगी। वागड़ पर्यावरण संस्थान के अध्यक्ष डॉ. दीपक द्विवेदी थे। प्रदूषण नियंत्रण मंडल के वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता शिव दयाल धाकड़, हर्ष रोत, चिराग शर्मा, वरिष्ठ सहायक रामसिंह चौहान ने भी विचार व्यक्त किए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्राची तंवर प्रथम, राहुल मईड़ा द्वितीय, राजवीर सिंह तंवर व सुशीला डिंडोर तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में जितेंद्र नाई व काकुन तंवर प्रथम, शिल्पा पटेल व दीपिका यादव प्रथम स्थान पर रहे।

बांसवाड़ा| मदरसा इस्लामिया हुसैनी चौक, मदरसा चिश्तिया तंजीम ख्वाजा नगरी राजतालाब, मदरसा मुहम्मदी खिड़की गोरखैमली ने संयुक्त रूप से मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। बच्चों को पर्यावरण से जुड़ी जानकारी दी गई और एक दूसरे से परिचय कराया गया। इस अवसर पर जावेद, सरफराज खान पठान, नदीम खान, मुहम्मद यूनुस सईद, शाहिद खान, तौसीफ, शबाना, आशियाना, शाहिद अंजुम, सबीहा, आसमां आदि मौजूद रहे।

Loving Newspoint? Download the app now