Next Story
Newszop

राजस्थान का अलवर बना जंग का मैदान खुलेआम चली गोलियां! झड़प में 12 लोग लोग बुरी तरह घायल, VIDEO वायरल

Send Push

अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के फहरी गांव में शनिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे और पथराव के साथ गोलियां चलने लगीं। इस हिंसक झड़प में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ को गोलियां भी लगीं। घायलों को पहले गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल अलवर रेफर कर दिया गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। 

जिसमें दोनों पक्षों के दो दर्जन से अधिक लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और पथराव करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के आखिरी हिस्से में एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी देखी जा सकती है। फायरिंग से स्थिति और भयावह हो गई। 12 लोग घायल जानकारी के अनुसार पुलिस को फोन के जरिए मारपीट की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थिति को काबू में किया। हेड कांस्टेबल तेजाराम ने बताया कि फायरिंग की पुष्टि हो रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में करीब 12 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। 

खेत से जानवर निकालने को लेकर हुआ विवाद
घायल कसमदीन मेव ने बताया कि उसका भाई खेत में काम करने जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही जुबैर, वकील, फकरू और जाहुल ने उसे रोककर मारपीट की। दोपहर में यह विवाद शांत हो गया था। लेकिन शाम को फिर हमला हुआ। इस बार हमला और भी ज्यादा हिंसक था। जिसमें लाठी-डंडे, पत्थर के साथ-साथ गोलियां भी चलीं। बताया जा रहा है कि विवाद की वजह खेत से जानवर निकालने को लेकर हुई कहासुनी थी।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है।

Loving Newspoint? Download the app now