अगली ख़बर
Newszop

साहित्यकार शरद जोशी के पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धांजलि की अर्पित

Send Push
image

भाेपाल । प्रसिद्ध व्यंग्यकार, मध्य प्रदेश के गौरव एवं पद्मश्री सम्मान से अलंकृत शरद जोशी की आज शुक्रवार काे पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने उन्हें स्मरण कर विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किये है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि मध्य प्रदेश के सपूत, 'पद्म श्री' से गौरवभूषित, महान साहित्यकार शरद जोशी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने समाज, राजनीति एवं कला को मानवीय संवेदनाओं से अभिसिंचित किया। उनकी रचनाएं आमजन की प्रखर आवाज के रूप में साहित्य जगत की अमूल्य निधि हैं।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें