नैनीताल। नैनीताल नगर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक नैनीताल क्लब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के संचालन में संपन्न इस बैठक में भारतीय सैन्य बलों के अद्वितीय शौर्य को नमन करते हुए 1 जून रविवार को हल्द्वानी में प्रस्तावित ‘जय हिंद रैली’ की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में रैली को ऐतिहासिक स्वरूप देने और बड़ी संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश सह-प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, प्रदेश महासचिव (संगठन) विजय सारस्वत, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश सचिव गिरिश पपनै, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, नगर महिला अध्यक्ष डॉ. भावना भट्ट सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सभासद, अधिवक्ता प्रकोष्ठ व यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई के प्रतिनिधि व पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में वक्ताओं ने रैली को सैन्य बलों के प्रति सम्मान और एकजुटता का प्रतीक बताते हुए इसे जनआंदोलन का रूप देने की आवश्यकता पर बल दिया।
You may also like
बाइडेन 2020 में मारे गए, क्लोन से किया रिप्लेस', आखिर क्यों ट्रंप ने 'TRUTH' पर शेयर की अजीबोगरीब थ्योरी? जानें पूरा मामला
Bihar Election: कांग्रेस ने बिहार में चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की शुरू की तैयारी, बनाई 6 सदस्यीय कमेटी
यूक्रेन का ख़ुफ़िया ड्रोन हमला 'ऑपरेशन स्पाइडर्स वेब' रूस और अमेरिका को क्या संदेश देता है?
चीन को बड़ा झटका: भारत ने 'मेक इन इंडिया' से दुनिया के विनिर्माण बाजार पर जमाई धाक
मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा, असली की जगह सॉल्वर बैठा, आधार कार्ड के हेरफेर से नियुक्ति के दौरान पकड़े जा रहे नए कांस्टेबल