
मुंबई। पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया है। प्रिया मराठे फेमस टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता' में वर्षा का किरदार निभाकर लोगों की दिल जीत लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिया मारठे कैंसर से जंग हार गईं। उनकी मौत की खबर से इंडस्ट्री सदमे में हैं और फैंस भी सन्न हैं।
प्रिया मराठे ने हिंदी के अलावा मराठी टीवी सीरियल्स में भी काम किया था। वो कैंसर से लंबे समय से जंग लड़ रही थीं। उन्होंने मीरा रोड स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। उनके परिवार में माँ और पति अभिनेता शांतनु मोघे हैं। प्रिया का जन्म 23 अप्रैल 1987 को ठाणे में हुआ और 2006 में मराठी धारावाहिक "या सुखनो या" से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
You may also like
रूसी तेल से भारत में 'ब्राह्मण' कमा रहे मुनाफ़ा- ट्रंप के सलाहकार ने फिर साधा निशाना
पीरियड्स में दर्द कब बन जाता है खतरा? जानें डॉक्टर से कब मिलना है ज़रूरी
सट्टा माफिया समीर मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगी
ICC ने लगाई श्रीलंका को फटकार, स्लो ओवर रेट के लिए लगाया तगड़ा जुर्माना
भ्रामरी प्राणायाम : मानसिक शांति और स्वास्थ्य का सरल उपाय, आयुष मंत्रालय ने बताए इसके लाभ