Spirituality
Next Story
Newszop

आज का राशिफल 17 सितंबर 2024:इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा खास

Send Push
image

मेष
वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। बड़े लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को उच्च आर्थिक लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। घर में लजीज भोजन बन सकता है।

वृषभ
परिजनों से आपको सराहना मिलेगी। कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। पेटदर्द और एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी को लेकर अप्रसन्नता का भाव हो सकता है।

मिथुन
नये व्यवसाय को शुरू करने की योजना बनायेंगे। कार्य के अनुसार परिणाम नहीं मिलेंगे।मित्रों के माध्यम से अच्छे सन्देश प्राप्त हो सकते हैं। प्रबन्धन क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी।

कर्क
कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी।आपको अकारण यात्रा करनी पड़ सकती है। छात्र अपने करियर को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। पढ़ाई को लेकर कोई लापरवाही न करें। करियर को लेकर बड़े लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।

सिंह
नये प्रेम सम्बन्धों को लेकर उत्साहित रहेंगे। काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे।यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण लोगों से आपका परिचय हो सकता है। जॉब बदलने के लिये समय अच्छा है। कानूनी विवादों से छुटकारा मिलने की प्रबल सम्भावना है।

कन्या
कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कठिन कार्यों का दायित्व आ सकता है। मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। क्रोधी स्वभाव के कारण प्रेमी जन आपसे नाराज हो सकते हैं। ईर्ष्यावश आलोचना न करें। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की सम्भावना है।

तुला
तकनीकी क्षेत्र से जुड़े करियर में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। व्यापारिक अनुबन्ध होने की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आपके मन में रचनात्मक विचार आयेंगे।

वृश्चिक
विदेश से मित्रों के सन्देश मिलेंगे। अज्ञात भय हो सकता है।सिर में भारीपन महसूस हो तो चिकित्सक से परामर्श लेने में संकोच न करें। लोगों को खुश करने के प्रयास में समय नष्ट न करें। किसी मित्र के साथ यात्रा करेंगे। बहसबाजी से दूर रहें।

धनु
विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है।जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। मन में नयी योजनाओं को लेकर विचार आएंगे। घर में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा।

मकर
अफसरों के नाराज होने की सम्भावना है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को लाभ होगा। भूमि और सम्पत्ति में आप निवेश कर सकते हैं। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त होगा। नये प्रोजेक्ट्स पर आप काम शुरू कर सकते हैं।

कुंभ
कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। दिन बहुत अच्छा है।परिवार में सुख-शान्ति और स्थिरता रहेगी। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ भी सकते हैं। आपको व्यापार के आइडियाज़ मिल सकते हैं।

मीन
व्यापार में बड़ा जोखिम लेने से बचें। सहकर्मी आपका अनादर कर सकते हैं। पैरों में चोट या दर्द की शिकायत हो सकती है। व्यवहार में संयम और सावधानी रखें। वरिष्ठ अधिकारी बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं।

पं सुभाषपाण्डेय

Loving Newspoint? Download the app now